साल्हेघोरी छात्रावास में हो रहा घटिया निर्माण कार्य जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

समनापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत साल्हेघोरी छात्रावास में कई बार संज्ञान में आ चुका है कि घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है वर्तमान में कार्य निर्माण अधीन है तथा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है डस्ट में मिट्टी युक्त डस्ट होने के बावजूद भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों के माने तो इससे पहले भी हुए कार्यों में अनियमिताएं बरती गई हैं यह आने वाली समय में बच्चों के लिए एक बहुत बड़ी दुर्घटना का संकेत है इस और शासन प्रशासन का अभी तक कोई ध्यान नहीं है अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इसमें कोई कार्रवाई करता है या नहीं। डिंडोरी से संवाददाता सीताराम यादव की रिपोर्ट प्राईड इंडिया न्यूज़