नेहरु युवा केन्द्र किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन , डीटीओ धनंजय कुमार रहे मौजूद

0 506


जमशेदपुर । सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11 से 17 जनवरी 2024 तक नेहरु युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला प्रशासन जमशेदपुर , परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शुरू किया गया । सड़क सुरक्षा सप्ताह में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक एवं करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों में तैनाती की गयी । कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, नेहरु युवा केंद्र, जमशेदपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक आशीष जैन द्वारा किया गया, तत्पश्चात डीटीओ धनंजय कुमार, अनिमेष कुमार गुप्ता डीएसपी ट्रैफिक एवं प्रकाश गिरी जिला सड़क सुरक्षा मेनेजर ने संबोधित किया I सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर 5-5 स्वयंसेवको को ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन में लगाया गया । प्रमुख चौराहे निम्न प्रकार है:- बिष्टुपुर थाना, जुगसलाई थाना आदि है I
उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गिरी एवं नेहरु युवा केंद्र के आशीष जैन, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक द्वारा किया गया । साथ ही स्वयंसेवक डोबो चकिया, धरनी सिंह के साथ 25 युवा, मेरा भारत की टी-शर्ट एवं कैप सड़क सुरक्षा सप्ताह में आकर्षण का केंद्र बने I

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment