बेटे ने मां-बाप और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला:सोते समय किया हमला; बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा, हत्या की जानकारी दी

0 545

 

संवाददाता चंद्रशेखर शर्मा
थांवला नागौर राजस्थान
9785556414

नागौर में बेटे ने मां-बाप और दिव्यांग बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोते हुए परिवार पर हमला किया गया। शनिवार रात तीनों का मर्डर करने के बाद आरोपी बेटा रातभर शवों के साथ ही रहा। इसके बाद सुबह बिस्किट खाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा और हत्या की जानकारी दी।
एसएचओ मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पादूकलां कस्बे में रहने वाले ज्वेलर दिलीप सिंह (45), उसकी पत्नी राजेश कंवर (42) और बेटी प्रियंका (15) पर धारदार (कुल्हाड़ी) हथियार से हमला किया गया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया।

सुसाइड के तरीकों के सर्च हिस्ट्री मिली
हत्यारे मोहित (20) से पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल में सुसाइड करने के तरीकों को सर्च करने की हिस्ट्री भी मिली है। तीनों की हत्या के बाद आरोपी ने रात में ही घर में बने टैंक में कूदकर सुसाइड का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। आरोपी को हत्या का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस आरोपी को मानसिक रूप से अस्थिर बता रही है।
घटना के बाद पादूकलां इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी नारायण टोगस और पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

रातभर घर में ही रहा, सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचा

सूत्रों ने बताया कि मोहित मर्डर करके रातभर घर में ही शवों के साथ रहा। रविवार सुबह जब दूध देने वाला आया तो मोहित ने उससे कहा कि आज दूध नहीं लेना है, क्योंकि घरवाले बाहर गए हुए हैं। इसके बाद मोहित घर से बिस्किट खाते-खाते पादूकलां थाने पर पहुंच गया। वहां जाकर उसने पुलिस के सामने सारी घटना बता दी।

साइको प्रवृत्ति का हत्यारा बेटा

पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी मोहित साइको प्रवृत्ति का है। उसके पिता दिलीप सिंह की ज्वेलरी की शॉप थी। मोहित भी इसी शॉप पर बैठता था। वो अक्सर मोबाइल में बिजी रहता था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। पुलिस ने हत्या के लिए काम में ली गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। परिवार में अब दादी ही बची है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि मोहित ने इतनी बड़ी वारदात कर दी। दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment