कबरई ब्लॉक में ग्रामचौपाल योजना की वर्षगांठ पर आयोजित हुआ जनप्रतिनिधि सम्मेलन

0 789

उत्कृष्ट कार्यों पर ग्राम सचिव एवं प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में ही समाधान के तहत 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पत्रकार वार्ता एवं जन प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के हमीरपुर चुंगी स्थित कबरई ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद कुमार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बीते 1 वर्ष के भीतर मिली शिकायतों के सापेक्ष उनके निस्तारण की जानकारी देते हुए शेष लंबित शिकायतों के संबंध में जिम्मेदारों की एक टीम गठित किए जाने की बात कही है। बता दें कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित में ग्राम पंचायत स्तर पर रोस्टर तैयार कर इन ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीते एक वर्ष में कुल 376 ग्रामचौपाल का सफल आयोजन किया गया जिसमें 11 81 शिकायत एवं प्राप्त हुई जबकि 1150 शिकायतों का समाधान किया गया 31 शिकायत है अभी भी लंबित है।

*V/ O 2:* वार्ता कार्यक्रम के उपरांत संसद में ब्लॉक परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंच पर ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के चलते सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए उपस्थित सभी विभागों के पुरुष अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों को महिलाओं पर हिंसा रोकने के संबंध में शपथ भी दिलाई गई।

*Byte: सांसद कुं. पुष्पेंद्र सिंह चंदेल*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment