सिटी इन में नए साल के जश्न की तैयारी, सैक्सोफोनिस्ट लिपिका सामंत रहेगी मौजूद

0 870


जमशेदपुर । एनएच 33 पारडीह चौक के पास स्थित होटल सिटी इन में नए साल के जश्न की तैयारी शुरु कर दी गई है. हर साल की तरह इस साल भी होटल प्रबंधन नए साल में कुछ अलग करने की तैयारी कर रहा है. इस साल 31 दिसंबर को रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ सैक्सोफोनिस्ट लिपिका सामंत अपना जलवा बिखेरेंगी. इसकी जानकारी शुक्रवार को होटल के जनरल मैनेजर नीरज सिंह ने एक प्रेस वार्ता में दी. नीरज सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को यादगार बनाने के लिए देश की मशहूर सैक्सोफोनिस्ट लिपिका सामंत मौजूद रहेंगी. इसके साथ ही कोलकाता से डांस ग्रुप भी आ रहे हैं जो की अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.नीरज सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए लोगों को केवल 499 का शुल्क देना पड़ेगा. होटल में 31 दिसंबर की रात कई तरह के स्टार्टर्स और लाइफ फूड काउंटर, बुफे काउंटर की भी व्यवस्था की जा रही है. लोग अपने मनचाहे खाने का स्वाद अपनी इच्छा अनुसार ले सकते हैं. सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूर्व से ही मैदान में कैमरे उपलब्ध हैं मगर कार्यक्रम को देखते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे पूरे होटल में लगाए जा रहे हैं साथ ही साथ सिक्योरिटी गार्ड की भी व्यवस्था पूरे मैदान में की जा रही है. फैमिली और स्टैग के लिए दो अलग-अलग लॉन में व्यवस्था किया जा रहे हैं ताकि जो लोग अपने परिवार के साथ आएंगे वह इस कार्यक्रम का पूरा लुफ्त उठा सकें. इस कार्यक्रम के लिए पुरे होटल को सजाया जा रहा है. आने वाले अतिथियों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाये जा रहें है. बुकिंग के लिए होटर के रिसेप्शन या फिर मोबाइल नंबर 9031300002/8709674144 पर संपर्क कर सकते है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment