बहराइच गल्लामंडी में गल्ला उद्योग व्यापार मण्डल का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ

बहराइच गल्लामंडी में गल्ला उद्योग व्यापार मण्डल का वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सर्व श्री गौरीशंकर भानीरामका जी, महामंत्रीपद पर अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासम्मेलन के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष श्री रितेश गुप्ता जी,कोषाध्यक्ष पद पर श्री सुरेश सुल्तानिया जी लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी प्रमोद डालमिया ने बताया की ये चुनाव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ और सभी व्यापारियों ने एक मत से ये निर्णय लिया की पिछले वर्ष की कार्यकारणी को इस वर्ष भी जिम्मेदारी देनी चाहिए क्योंकि इस कार्य कार्यकारणी का कार्य कल बहुत ही सुंदर और सफल था । बैठक में सभी गल्ला व्यापारी उपस्थित रहे ।।
रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच