रामपुर नैकिन क्षेत्र के झाझ समेत कई गांव में बिजली,तार हफ्तों से गोल

0 842


रामपुर नैकिन क्षेत्र के झाझ,घटोखर,कोरिगवां आदि गांवों में 19 दिसंबर से ग्रामीण जन बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। झांझ गांव में बिजली के कई पोल से तार ही गायब है । गांव की महिलाओं ने बताया कि 11000 वोल्टेज वाले तार काट ली गई है जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।कुछ लोगों ने बताया कि ये सब राजनीति द्वेष के कारण हो रहा है।ग्रामीण जनों ने ऑनलाइन शिकायत और अधिकारियों से बात किया लेकिन जिम्मेदार टालमटोल कर रहे हैं।ग्रामीण लोग हफ्तों से परेशान हैं ।इसी समय छात्रों की परीक्षा सामने है तो वहीं किसानों की सिंचाई बाधित हो रही है।गांव के लोग बिजली हेतु गुहार लगा रहे हैं।गांव की महिलाएं बहुत नाराज़ हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment