बहराइच, थाना देहात कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल 2011 बैच शिव रत्न मौर्य का अचानक हार्ट अटैक आने से हुई मौत

कोतवाली देहात में तैनात थे
ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।
बहराइच, कोतवाली देहात में मुंशी के पद पर तैनात सिपाही सोमवार रात को ड्यूटी के दौरान पानी पीने के लिए कुर्सी से उठा। तभी वह जमीन पर गिर गया। उसे साथी पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने रात में ही निरीक्षण कर जानकारी ली।
गोरखपुर जनपद के थाना गीडा अंतर्गत ग्राम पंचायत एकला बाजार निवासी शिव रतन मौर्य (36) पुत्र हरिश्चंद्र मौर्य मुंशी के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती कोतवाली देहात में थी। वो 2011 बैच के सिपाही थे। सोमवार को वो कुर्सी से पानी पीने के लिए उठे। तभी अचानक जमीन पर वह गिर गए। रात 11 बजे कोतवाली के साथी पुलिस कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शहीर ने मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो ब्रेन डेड आए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच