रामलीला का भव्य कार्यक्रम बोहरा परिवार की ओर से

जितेंद्र कुमार शर्मा
आनंदपुर कालू
आनंदपुर कालू के ग्राम बस्सी में स्वर्गीय श्रीमान कवरी लाल बोहरा के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में भव्य रामलीला महोत्सव एमके इंडस्ट्रीज में रखा गया जिसमें भगवान श्री राम जन्म ,सीताराम विवाह ,राम हनुमान मिलन, लंका दहन, रावण वध, राजतिलक के बारे में पंडित घनश्याम शरण जी महाराज काशी द्वारा रामलीला दर्शाई गई जिसमें मुख्य अतिथि जैतारण विधायक अविनाश गहलोत जैतारण प्रधान मेघाराम धर्मेश जांगिड़ हनुमान ढागा सरपंच थानाराम राजू मदनिया वह समस्त ग्राम वासी का स्वागत महावीर प्रसाद बोहरा ने सापा व माला पहनाकर किया गया रामलीला का आयोजन 10 दिनों तक चलेगा पत्रकार जितेंद्र कुमार शर्मा