करंट लगने से पिता पुत्र की घटनास्थल पर हुई मौत

0 1,094

 

सीधी मध्य प्रदेश

सीधी/ जिले के थाना कमर्जी अंतर्गत ग्राम कमरजी (मधु गांव) निवासी संतोष साहू पिता भोला साहू उम्र तकरीबन 35 वर्ष अतुल साहू पिता संतोष साहू उम्र तकरीबन 17 वर्ष, की धान खेत में लगाया गया बिजली के करेंट की वजह से तार में उलझ कर घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई।
घटना के संबंध में
बताया गया कि मृतक संतोष साहू और मृतक अतुल साहू का बैल अचानक कल शाम 6:00pm से 9:00pm बजे के मध्य बंधे हुए रस्सी से छूट गया, जिसे खोजने के लिए पिता पुत्र दोनों घर से निकले थे, जहां पड़ोसी गौरी साहू के द्वारा अपने खेत में जंगली बनसुअर से धान की फसल नष्ट होने से बचाने के चक्कर में लोहा बांधने वाले (काले) तार से खेत के चारों तरफ लगाया गया था और उस तार में करंट प्रवाहित कर दी गई थी, जिसमें फंस कर पिता- पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । परिजनों द्वारा डायल 100 की मदद से पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, मौके से घटनास्थल पर तत्काल पहुंची कमरजी पुलिस ने लाशों को अपने कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से मर्चुरी भवन लाया गया, पोस्टमार्टम के बाद लास परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

सीधी से रमानायक तिवारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment