नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये का अर्थदंड से दंडित किया

0 468

न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट जबलपुर के द्वारा आरोपी मोहम्मद सुबराती को थाना हनुमानताल के अपराध क्रं. 293/2019 व न्यायालय के विशेष प्रकरण क्रमांक (एस.सी.) 125/2019 अंतर्गत धारा 354 भादवि के आरोप में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये का अर्थदंड से दंडित किया।
घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि उत्तरजीवी ने थाना हनुमानताल जबलपुर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 08.04.2019 को सुबह करीब 10ः30 बजे उसके जीजा ने उससे कहा कि उसे उसकी दीदी बुला रही है, उत्तरजीवी को उसके घर बुलाया, वह गयी तो उसके जीजा ने उसे कुछ सुंघा दिया था तथा उसके साथ गलत करने को बोल रहा था तथा बुरी नीयत से उसके शरीर पर हाथ फेर रहा था। उसके बाद उसकी मम्मी एवं फूफी जायदा आ गयी, तो उसका जीजा वहां से भाग गया और बोल रहा था किसी को नहीं बताना नहीं तो जान से मार देगा। उक्त रिपोर्ट के आधार पर आरक्षी केन्द्र, हनुमानताल जिला जबलपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 293/2019 अंतर्गत धारा 354, 354(क), 506, 452 तथा धारा 7 सहपठित धारा 8, 11(आई) सहपठित धारा 12 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अधीन अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसकी विवेचना अनुसंधानकर्ता अधिकारी आशा मोहारे द्वारा की गई। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र विचारार्थ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती स्मृतिलता बरकडे द्वारा उक्त मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्रीमती स्मृतिलता बरकडे अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट जबलपुर के न्यायालय द्वारा आरोपी मोहम्मद सुबराती को थाना हनुमानताल के अपराध क्रं. 293/2019 व न्यायालय के विशेष प्रकरण क्रमांक (एस.सी.) 125/2019 अंतर्गत धारा 354 भादवि के आरोप में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये का अर्थदंड से दंडित किया।

भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला-जबलपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment