धारदार चाकू खोंसे हुए कोई वारदात करने की नियत से खड़ा व्यक्ति को 02 वर्ष का साधारण कारावास व जुर्माने से दण्डित किया गया

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन जिला जबलपुर के द्वारा थाना शहपुरा के अपराध क. 358/2022 में आरोपी कृष्णकांत उर्फ रजनीश अहिरवार को आयुध अधिनियम की धारा 25(1-ख)ख के अंतर्गत 2 वर्ष का साधारण कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि थाना शहपुरा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ राम कुमार मिश्रा इमरोज हमराह आर0 2785 विकास कुमार के पूर्व सान्हा में थाना मोबाइल से टाउन गस्त एवं इलाका गस्त में रवाना होकर टाउन एवं देहात की गस्त किये । इसके बाद ग्राम नटवारा गस्त में पहुंचे, तभी दौरान गस्त मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाहरी व्यक्ति ग्राम पंचायत भवन के पास पेंट में चाकू खोंसे हुए कोई वारदात करने की नियत से खड़ा है। मौके पर हमराह आरक्षक के बताये हुलिया का एक व्यक्ति ग्राम पंचायत भवन के पास खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, तभी उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो पहने हुए पेन्ट में एक लोहे का बटनदार चाकू खोसे हुए था। उससे चाकू रखने के संबंध में दस्तावेज की मांग किये जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, उपस्थित गवाह के समक्ष चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना शहपुरा में अपराध क्र. 358/22, अंतर्गत धारा 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट लेखबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जिसकी विवेचना श्री रामकुमार मिश्रा(प्रधान आरक्षक) द्वारा की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का मौका नक्शा तैयार किया। गवाहों के कथन लेख किये गये संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र धारा 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। श्रीमान उपसंचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उइके एंव जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में अभियोजन की ओर से श्री दुर्गेश ताराम सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के द्वारा मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्री दुर्गेश ताराम सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुए न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन जिला जबलपुर के द्वारा थाना शहपुरा के अपराध क. 358/2022 में आरोपी कृष्णकांत उर्फ रजनीश अहिरवार को आयुध अधिनियम की धारा 25(1-ख)ख के अंतर्गत 2 वर्ष का साधारण कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
संदीप जैन
सहायक मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
तहसील पाटन जिला जबलपुर