बाइक चोरी करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का साधारण कारावास व जुर्माने से दण्डित किया गया

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन जिला जबलपुर के द्वारा थाना बेलखेडा के अपराध क. 51/2020 में आरोपी अरविंद उर्फ दिलीप लोधी को धारा 379 भादस के अंतर्गत 2 वर्ष का साधारण कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी रत्नेश चक्रवर्ती ने इस आशय की रिपोट लेख कराया कि वह ग्राम वरमान में रहता है तथा मुर्गी बेचना का काम करता है। दिनांक 19.02.2020 के दोपहर करीब 12ः00 बजे वह मोटरसाइकिल से मुर्गी रखने की जाली खरीदने ग्राम झलौन गया था। उसे पेशाब लगी, तो वह अपनी मोटर सायकिल को चाबी सहित किराना दुकान के बाजू में खड़ी करके पेशाब करने चला गया था, पेशाब करके वापस आया, तो उसकी मोटर सायकिल नहीं मिली यह आसपास के लोगों से पूछतांछ किया, तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी, उसे शक है कि कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकिल को चुरा ले गया है। वह यहाँ-वहाँ ढूंढता रहा नहीं मिलने पर दिनांक 20.02.2020 को थाना रिपोर्ट करने आया है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बेलखेड़ा में अपराध क्र. 51/2020 अंतर्गत धारा 379 भा.द.सं. के अंतर्गत रिपोर्ट लेखबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जिसकी विवेचना बी पी मरावी द्वारा की गई। गवाहों के कथन लेखबद्ध किये गये। संपत्ति जप्ती पत्रक तैयार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र धारा 379 भा.द.सं. अंतर्गत न्यायालय में पेश किया गया है। श्रीमान उपसंचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उइके एंव जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में अभियोजन की ओर से श्री दुर्गेश ताराम सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के द्वारा मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्री दुर्गेश ताराम सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुए न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन जिला जबलपुर के द्वारा थाना बेलखेडा के अपराध क. 51/2020 में आरोपी अरविंद उर्फ दिलीप लोधी को धारा 379 भादस के अंतर्गत 2 वर्ष का साधारण कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
संदीप जैन
सहायक मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
तहसील पाटन जिला जबलपुर