अभी-अभी तो जवान हुई है कमलेश्वर पटेल की राजनीति, बचपन से सीखा अंगारों पर रखना पैर

0 7,048

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट

सीधी- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की धमा चौकड़ी में सीधी जिले की सिहावल विधानसभा सीट पर प्रतिद्वंदी यह क्यों भूल जाते हैं, क्यों नजरअंदाज कर जाते हैं कि राजनीति के सुपरस्टार इंद्रजीत कुमार पटेल से विरासत में मिली राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी कमलेश्वर पटेल बचपन में ही राजनीति के अंगारों पर पर पैर रखना सीख गए थे! राजनीति में बरसते हुए अंगारे पर अपनी अक्ल खर्च करना, प्रतिद्वंदियों की अच्छी दशा को दुर्दशा में बदल देना उनके लिए आंखों से काजल चुरा लेने के समान है! इसीलिए उनके सामने सारे के सारे विरोधी निष्प्रभावी दिखाई पड़ने लग जाते हैं!

आम जनता के बीच में कमलेश्वर पटेल आंख के उजाले के समान प्रतीत होते हैं,पलके बिछाए पब्लिक स्वागत हेतु तैयार रहती है! ऐसा लगता है जैसे कमलेश्वर पटेल आंख में घर कर गए हों! असंभव कार्यों को संभव करने की अभूत पूर्ण क्षमता के चलते विरोधियों की आधी जान सूख जाती है! क्योंकि वह आग लगने पर कुआं खोदने वालों में से नहीं है! कब किसे और किस उंगली पर नचाना है बखूबी जानते हैं!

राजनीति का पैमाना अभी भरा नहीं है अभी-अभी तो उनकी राजनीति जवान हुई है! उड़ती हुई चिड़िया को पहचानने में अब कहां देरी लगेगी! प्रतिद्वंदियों को उड़न छू करने में उन्हें महारत हासिल है! आंख में धूल झोंकने वालों की भले से ही कमी नहीं है, उल्टी माला फेरने वालों की भरमार है, फिर भी उनका आटा गीला होता दिखाई नहीं पड़ रहा! विरोधी पार्टी का आकाश में उड़ना कमलेश्वर पटेल के सामने पड़ेगा भारी! और चलते-चलते बस यही कि “”यह जो पब्लिक है सब जानती है””!

*सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट-9993 22 1450*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment