जुयें के नीचे गर्दन डाल! अब कैसा किसका हाल! विश्वामित्र पाठक की झन्नाटेदार वापसी से विरोधी खेमे में खलबली, कैसे गिरेगा विकेट

सीधी- मध्य प्रदेश 2008 के विधानसभा चुनाव में सीधी जिले की सिहावल विधानसभा सीट पर बिछी चुनावी बिशात में सीधी विधानसभा सीट से राजनीतिक पिच पर लगातार 35 साल तक बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट रहने वाले इंद्रजीत कुमार पटेल को आखिरकार शानदार गेंदबाजी कर विश्वामित्र पाठक ने काट एंड बोल्ड करके सीधी सहित प्रदेश की राजनीति में तहलका मचा दिया था!

लेकिन दूसरी पंचवर्षीय में इंद्रजीत कुमार पटेल के बेटे कमलेश्वर पटेल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए विश्वामित्र पाठक को चारों खाने चित कर बाप की हार का बदला चुका कर सिहावल विधानसभा की सीट पर फिर कब्जा कर लिया! 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का टिकट नही मिलने के कारण भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता नाता तोड़ते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विश्वामित्र पाठक ने अपनी चुनावी किस्मत को एक बार फिर से दांव पर लगाया लेकिन बोट रूपी गेंद बल्ले पर ठीक से आई नहीं और बाउंड्री लाइन पर कैच कर लिए गए! जहाँ उन्हें हार को गले लगाना पड़ा!और तीसरा स्थान हासिल हुआ था!

समय बीतता गया, गिले शिकवे दूर होते चले गए और विश्वामित्र पाठक की फिर से घर वापसी हो गई! आम जनता के बीच में पूर्व की भांति उनका व्यक्तित्व प्रभावी रहा! जिसका इनाम उन्हें एक बार फिर से सिहाबल विधानसभा से टिकट के रूप में प्राप्त हुआ! टिकट प्राप्ति के बाद मंदिरों की सीढ़ियां चढ़ने में अब थकान नहीं लग रही है! जुयें के नीचे गर्दन डाल दी गई है ,खुशियां सातवें आसमान पर हैं! लेकिन सवाल बड़ा है..क्या यह खुशियां बराबर बरकरार रह पायेंगी! क्योंकि यहां भी भितर घातियों की भरमार है, दोगलेपन की बौछार है, पीठ में छूरा घोंपने बालों की लंबी कतार है! समय रहते अगर रोग की पहचान कर उसका इलाज संभव हो सका तो निश्चित रूप से सफलता दौड़ी चली आएगी!

लेकिन कांग्रेस से ऑल राउंडर कमलेश्वर काफी कर्कश और मजे हुए राजनीतिक खिलाड़ी हैं, उनकी पूरी टीम विकेट के पीछे स्लिप में कैच करने के लिए चुस्त दुरुस्त तैयार खड़ी है! अतः किसी के लिए भी उन्हें पराजित करने के लिए पूरी रणनीति के साथ एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा, नए चक्रव्यूह की रचना करनी पड़ेगी! इसमें जरा भी संदेह नहीं है! उनके किले को अबकी बार भेद पाना आसान नहीं, टेढ़ी खीर साबित हो सकता है!

सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ-राकेश शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट- 9993 22 14 50