पीड़ित आदिवासियों को लेकर शिवसेना ने कलेक्ट्रेट घेरा सौंपा ज्ञापन

0 2,640


कांग्रेस भाजपा का आदिवासी प्रेम चुनावी स्टंट समाज में फैला रहे अराजकता
शिवसेना जिला इकाई द्वारा पीड़ित आदिवासियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सरकार की दोहरी नीति के विरोध में किआ आंदोलन पीड़ित आदिवासियों ने न्याय की लगाई गुहार दिखावे की राजनीति बंद करे कांग्रेस भाजपा सरकार आदिवासी हो चुके हैं जागरूक
इस बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने पीड़ित आदिवासियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताया कि नगर की वार्ड क्रमांक 21 में 75 साल की आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप हुआ तब यह कांग्रेस भाजपा के नेता कहां गायब थे पीड़ित महिला महीनों भर जिंदगी और मौत से जिला हॉस्पिटल में लड़ रही थी लेकिन कोई झांकने तक नहीं गया चुनाव आते ही इन दोनों पार्टियों के नेताओं को आदिवासी प्रेम दिखने लगा वही आदतन अपराधी द्वारा महिला के साथ घटना को अंजाम दिया आज भी उचित न्याय की गुहार पीड़ित परिवार लगा रहा और इसका मुख्य कारण रहा है कि वह आदिवासी परिवार आज भी रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं जहां इन अपराधियों के घर से निकलने वाला रास्ता इन आदिवासी परिवारों के लिए जानलेवा बन चुका है दुर्भाग्य इस मामले को लेकर आज कई महीनों से यह पीड़ित आधा सैकड़ा परिवार आए दिन न्याय की गुहार लगा रहा लेकिन वही प्रशासन घटना का इंतजार कर रहा जिस प्रकार से हाल ही में सीधी जिले में आदिवासी प्रेम का चुनावी स्टंट दिख रहा इससे सीधा प्रतीत होता है कि आज भी कांग्रेस भाजपा आदिवासी परिवारों को अशिक्षित समझती है जो अपने स्वार्थ वाद की वोट बैंक की राजनीति बनाकर रखी है वही पीड़ित महिला के परिजन मीना रावत ने कहा कि हम आदिवासी परिवार करीब 25 से 30 घर के नगर के वार्ड 21 में रह रहे जहां रास्ते की गंभीर समस्या की वजह से आए दिन हमारे घर की बहन बेटियों के साथ अपराधी के परिजनों रिश्तेदारों द्वारा अवैध शराब का व्यापार करते हुए प्रताड़ित किया जाता है लेकिन हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं है वहीं दूसरी ओर कांग्रेश भाजपा छाती पीट-पीटकर यह कह रही कि हम आदिवासी प्रेमी है जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं के पास भी हम लोग अपनी समस्या को लेकर गए वहीं सीधी विधायक सांसद भाजपा के सभी नेताओं के पास भी अपनी पीड़ा रखी लेकिन कोई झांकने तक नहीं आया इस विषम परिस्थिति में आज भी घुट घुट कर जीवन यापन करने को हम सब मजबूर हैं वही पीड़ित महिला के परिजन रामरति रावत ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे घर की बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार की घटना हुई वही एक तरफ उसी समाज के मां की इज्जत लुट रही समाज के बेटे के साथ दिखावे की राजनीति कांग्रेस भाजपा के नेता कर रहे आज भी आदिवासियों के अधिकार छीना जा रहा सरकार से माधव की कार्यवाही अब बंद करें बेगुनाहों को सजा देना बंद करें अपराधी जो भी हो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही करें इस प्रकार का अत्याचार कोई भी समाज नहीं सहेगा साथ में अब कांग्रेस भाजपा के नेता यह कान खोल कर सुन ले कि आदिवासी समाज अब जागरुक हो चुका है मूर्ख नहीं है जिसका समय के साथ जवाब भी दिया जाएगा
प्रमुख रूप से पीड़ित परिवार से मीना रावत, रामरति रावत, संजू रावत, रवि रावत,सुमिंतरी रावत,आरती रावत कौसिल्या रावत, प्रेमवती बैगा, गुड्डू रावत, सुंदरी रावत, प्रतिमा साकेत,नीतू साकेत, सहित दर्जनों से भी ज्यादा महिला एवं घर के अन्य सदस्य मौजूद रहे वही शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला सह सचिव विक्रम सिंह चौहान विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा नगर सह संयोजक राजेश मिश्रा नगर संपर्क अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना युवा जिला संयोजक आकाश परांडे,युवा विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर, युवा विधानसभा संपर्क अध्यक्ष मनोज पनिका, शिला मोर्चा विधान सभा सचिव निराशा गोस्वामी,जाग्यराज सिंह, मिंटू पांडे रवि मिश्रा संदीप मिश्रा वा वार्ड पार्षद पति रामपाल बंसल सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment