SDM पियूष सिन्हा के अध्यक्षता में मतदान केंद्र के रेशनालाइजेशन से सम्बन्धित व अन्य मुद्दों पर चर्चा कि गई।

जमशेदपुर। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर (पियूष सिन्हा) की अध्यक्षता में SSR- 2024 (संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024) से सम्बन्धित बैठक में उपस्थिति उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, प्रियंका सिंह एवं ए ई आर ओ सह कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर जयप्रकाश करमाली तथा राजनैतिक दलों के साथ चर्चा की गयी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात मतदान केंद्र के रेशनालाइजेशन (Rationalization) से सम्बन्धित हुईं। मतदान केंद्र संख्या 106 एवं 123 को दो भागों में बांटा जाना है। मतदान केंद्र संख्या 11 एवं 12 का कुछ अनुभाग काटकर 15 एवं 16 में स्थानांतरित किया जाना है तथा उसी प्रकार मतदान केंद्र 7, 36, 39, 43, 119, 182, 192, 200 के भी अनुभागों को दुसरे मतदान केन्द्रों में स्थानांतरित किया जाना है एवं मतदान केंद्र संख्या 105,121,122,268 एवं 269 (जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मतदान केंद्र तथा निजी प्रयोग हेतु परिवर्तित) को अन्यत्र सरकारी भवनों में स्थानांतरित करना है। उपस्थित सभी राजनैतिक दलों को ये भी जानकारियाँ दी गयी कि 21 जुलाई 2023 से बी०एल०ओ० के द्वारा (H2H) सत्यापन किया जाना है और 1 स्टीकर दिया जायेगा जो उसपर 2 बार विजिट की तारीख लिखेंगे। सभी राजनैतिक दल के द्वारा बी०एल०ओ० को अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन। निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रपत्र भरने हेतु 4 अर्हता की तिथि निर्धारित की गयी है जो, 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूवर राखी गयी है। वोटर कार्ड अब बाई-पोस्ट मिलेगा। निर्वाचन से समबन्धित विभिन्न जानकारियाँ के लिए 1950 टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सकते हैं। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा ये बताया गया कि अब सरकारी शिक्षक बी०एल०ओ० के स्थान पर अधिसूचित अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है।