प्रवेष शुक्ला के पुश्तैनी घर पर सरकार की बुल्डोजर कार्यवाही के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष 10 को आएंगे सीधी

सीधी मध्य प्रदेश
सीधी / का चर्चित पेशाब काण्ड के सन्दर्भ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष पं. राजेश दूबे ने सरकार की बुल्डोजर कार्यवाही का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सत्ता में मदमस्त हो एकतरफ़ा ब्राह्मण विरोधी कार्यवाही होना बताया । और कहा कि प्रवेष शुक्ला द्वारा की गई हरकत को मानवता विरोधी एवं शर्मसार करने वाले कुकृत्य की संज्ञा देते हुए उसके विरुद्ध कानून सम्मत सख्त कार्यवाही की तो माँग की परन्तु एक वर्ष पुरानी इस घटना पर NSA लगाए जाने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी जानकारी अनुसार तो एन एस ए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लगाई जाती है परन्तु इस प्रकरण के बाद से पिछले एक वर्ष में तो प्रवेष शुक्ला ने NSA की धारा के लायक कोई कुकृत्य किया नहीं ।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष पं. राजेश दूबे ने कहा कि आरोपी प्रवेष शुक्ला है परन्तु सरकार ने स्वयं अदालत बनते हुए उसके बेकसूर माता-पिता के घर को बुल्डोजर से ध्वस्त कर अमानवीय कृत्य किया है और आश्चर्यजनक रूप से इस काण्ड के पीड़ित दशमत रावत को घर निर्माण हेतु डेढ़ लाख एवं 5 लाख सहायता राशि प्रदान की है ! मध्यप्रदेश सरकार की इस गैर-कानूनी बुल्डोजर कार्यवाही के विरोध स्वरूप अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सोमवार, 10 जुलाई को सीधी जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ेगी तथा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अपनाई जा रही एक प्रदेश दो विधान का विरोध करते हुए वर्ष 2020 में शिव पुरी में हुए विकास शर्मा आत्महत्या मामले में पेशाब पिलाने वाले लोगों के विरुद्ध भी बुल्डोजर कार्यवाही की माँग करेगी।
सीधी से रमा नायक तिवारी