राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने पीड़ित ‘दसमत’ से की भेंट

0 624

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने ग्राम कुबरी जाकर अमानवीय कृत्य से पीड़ित श्री दशमत रावत एवं उनके परिवार जनों से भेंट की। श्री रौतेल ने कहा कि आपके साथ जो घटना हुई है, उसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम होगी। दोषित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है।

प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री जी आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री जी ने आपको अपने निवास पर बुलाकर सम्मानित किया आपके परिवार को हर संभव सहायता दी जायेगी।

सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के कल्याण और विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता से प्रयास कर रही है। गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। यदि कोई भी व्यक्ति गरीबों को सताने का प्रयास करेगा तो उसे कठोर दण्ड भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक व्यौहारी श्री शरद कोल, समाजसेवी श्री कान्तिदेव सिंह तथा श्री देवकुमार सिंह चैहान उपस्थित रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment