कर्तव्य के अंतिम पड़ाव में सेवानिवृत्त लोगों ने सम्मान दिवस पर जीवनसंगिनी संग शामिल हुए। अधिकारी कहें आप काम से रिटायर हुए; मेरे दिल से नहीं।

0 524

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय परिसर में आज दिनांक 7-7 को प्रातः 10:00 बजे सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, ई आर हेड सौमिक रॉय के साथ साथ सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आर के सिंह फैंस क्लब के लोग उपस्थित हुए। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर और स्मृतिचिन्ह दे कर किया गया। वहीं ई आर हेड सौमिक रॉय ने कहा यहां आकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है। बहुत ही भावनात्मक माहौल है। कई कर्मचारियों ने कहा कि उनके तीन पीढ़ी टाटा मोटर्स में कार्य कर रही है। एक भावनात्मक लगाव किसी कंपनी के साथ बहुत कम ही देखने को मिलता है। आप सब काम से रिटायर जरूर हुए हैं किंतु मेरे दिल से नहीं, कभी भी किसी तरह का जरूरत पड़ने पर यूनियन और प्रबंधन खासकर मुझे आप याद करें। मैं आपके साथ हमेशा रहूंगा। महामंत्री आरके सिंह ने कहा आप सब का विचार हम लोगों के लिए आशीर्वाद समान है। यह यूनियन ऑफिस का दरवाजा आप सबके लिए हमेशा खुला है, साथ ही साथ हमारे सभी साथी आपके किसी भी कार्य को अंजाम देने के लिए तैयार रहेंगे। आप सब अपनी एक नई पारी जो कि सामाजिक और घरेलू है उसमें प्रवेश कर रहे हैं, स्वस्थ रहें मस्त रहें, जरूरत पड़ने पर याद करें। अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब टाटा मोटर्स के लिए बहुत ही मूल्यवान शख्सियत रहे हैं। आप सब जो धरोहर हम लोगों को छोड़कर जा रहे हैं हम लोगों को जिम्मेवारी बढ़ जाती है। जाने वाला पीढ़ियों को आप जैसा या आपसे बेहतर माहौल प्रदान करके हम लोग भी जाएं। आप सब यहां आए इसके लिए विशेषकर ई आर हेड सौमिक रॉय यहां उपस्थित हुए इसके लिए उन्हें धन्यवाद। आये हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस सम्मान समारोह और यूनियन के किये हुए कार्यों की बहुत सराहना की और ऐसे ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह में शामिल हुए सेवानिवृत्त लोगों में मटेरियल स्टोर से प्रेम नाथ मिश्रा, प्लांट 1 से जेएम महापात्रा और सरजीत सिंह, प्लांट 3 से फ्रांसिस कुजूर, इंजन टेस्टिंग से निराला कोमल ऐंड, एन पी आई एक्सल से सुजीत कुमार नंदी, हीट ट्रीटमेंट से संदीप मुखर्जी, लाइन 2 एक्सल से बिमल कांत दुबे, एक्सल मेंटेनेन्स से सुजीत कुमार सरकार और सिक्योरिटी से रिज़वान रसूल मल्लिक। उक्त अवसर पर प्रकाश विश्वकर्मा ने सभा का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment