जयस आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने सौंपा माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0 1,135


सीधी 05 जुलाई
आज दिनांक 05 जुलाई को जयस आदिवासी युवा शक्ति संगठन के द्वारा कुबरी की घटना के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा जिसमें जयस जिला संरक्षक अमोल सिंह उईके ने कहा कि एक आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक कृत्य जो ना सिर्फ मानवता को शर्मसार करने वाला है बल्कि हैवानियत भरा क्रूर पशुता है वीडियो के इस कृत्य से प्रतीत होता है कि प्रवेश शुक्ला इंसानों के बीच रहने लायक नहीं है उसका यह घोर अनैतिक असंवैधानिक अमान्य विकृत किसी भी आधार पर क्षण में नहीं किया जा सकता प्रवेश शुक्ला और उसके संरक्षक को द्वारा बाहुबल धनबल का प्रयोग कर उक्त पीड़ित आदिवासी पर कठोर दबाव बनाए जाने की सूचनाएं भी प्राप्त हुई है उक्त आदिवासी एवं उसके परिजनों को जान का खतरा भी बना हुआ है अतः आपसे निवेदन है कि प्रवेश शुक्ला के विरुद्ध अभिलंब कठोर कार्यवाही करें और पीड़ित आदिवासी को तत्काल हाई सुरक्षा प्रदान कर उसके परिजनों और उसके जीवन की हिफाजत करें साथ ही पीड़ित आदिवासी व्यक्ति को 10000000 रुपए की मुआवजा राशि प्रदान करें ताकि वह अपमानित भयभीत मनोदशा से बाहर आकर सामान्य जीवन जी सके प्रवेश शुक्ला के उपरोक्त हैवानियत के लिए पूरे आदिवासी समाज से माफी मांगा जाए। उपरोक्त कार्यवाही अभिलंब करें अन्यथा आदिवासी समाज प्रदेश स्तर पर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होगा।

अमोल सिंह उईके
जयस
जिला संरक्षक सीधी
मो. 88175 31535

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment