सफलता की कहानी मत्स्य पालन से आत्मनिर्भर बने गंगा सिंह आर्मो*श प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली आर्थिक स्थिति

0 5

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

करंजिया – जिले के करंजिया विकासखंड के ग्राम रूसामाल निवासी श्री गंगा सिंह आर्मो के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आर्थिक बदलाव का माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें 3.95 लाख रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने 0.6 हेक्टेयर क्षेत्र में तालाब का निर्माण कर मत्स्य पालन शुरू किया।

मत्स्य पालन से श्री गंगा सिंह आर्मो को प्रतिवर्ष करीब 6 लाख रुपये की बिक्री प्राप्त हो रही है। लगभग 2 लाख रुपये की लागत के बाद उन्हें 4 लाख रुपये की वार्षिक आय हो रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

श्री गंगा सिंह आर्मो ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना उनके लिए रोजगार और नियमित आय का मजबूत आधार बनी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment