थाना रामगांव द्वारा सराहनीय कार्य जनपद में चोरी गयी 16 मोटर साईकिलों के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बहराइच से बड़ी खबर
दिनांक 01.07.2023 को पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना रामगाँव अमितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय से गठित टीम के द्वारा बहराइच जनपद में विभिन्न स्थानो से चोरी गयी 16 मोटर साइकिलों को बरामद कर निम्न अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया,

जिसके सम्बन्ध मे आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राइड इंडिया न्यूज़ बहराइच