मामा के भांजे भांजियों की शादी में आशीर्वाद देने पहुंची सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक

_सिहावल एक अनोखी शादी जब एसडीएम सीइओ सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रहे घराती वहीं पर वधु दोनों पक्ष को आशिर्वाद देने पहुंची सांसद रीति पाठक l_
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी: सिहावल विधानसभा के जनपद पंचायत सिहावल मे 45 जोड़े वर वधु का विवाह /निकाह कार्यक्रम संपन्न l सभी नवविवाहित दांपत्तियों को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आदेशानुसार 49, 49 हजार ₹ के चेक प्रदान किए गए साथ ही क्षेत्र की सांसद रीति पाठक द्वारा सभी नवविवाहिता अपनी बेटियों को एक- एक साड़ी, बिंदी, सिंदूर सहित दे करके उन्हे खुशहाल दांपत्य जीवन एवं सदा सुहागन का आशीष प्रदान कर उन्हें विदा किया गया |
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह निकाह कार्यक्रम समारोह में सांसद महोदया के साथ-साथ क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l इस अवसर सिहावल उपखंड मजिस्ट्रेट रामेश्वर त्रिपाठी के निर्देशन में ब्लॉक मुख्यालय का समस्त अमला उपस्थित रहा l जनपद पंचायत सिहावल सीईओ अनिल तिवारी द्वारा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु की गई समुचित व्यवस्था को देख सांसद महोदया ने उनकी सराहना की | वहीं बहरी अमिलिया एवं सिहावल पुलिस बल की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई l
इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद रीती पाठक ने केंद्र की नरेंद्र दामोदर राव मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान बीजेपी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहां की उन्होंने बेटियों, युवाओं बुजुर्गो और किसानों तथा मां बहनों के लिए अनेक हितकारी योजनाएं चलाई हैं उन्हीं में से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पधार कर मुख्य अातित्थ्य का सौभाग्य मुझे मिला है|
सिहावल से शहनवाज लकी के साथ प्राइड इंडिया न्यूज़ जिला क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान