नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने किया ईदगाह का औचक निरीक्षक

साफ सफाई के लिए किया निर्देशित
संवाददाता सहावर : नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने कासगंज रोड स्थित ईदगाह का औचक निरीक्षण किया।
आगामी 29 जून को ईद उल अजहा है , जहां हजारों की संख्या में मुसलमान नमाज़ अदा करते हैं ,
इसी को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया ,
वही आप को बता दें , नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान के साथ E.O ,प्रमोद कुमार बेस द्वारा ईदगाह का औचक निरीक्षण किया गया ,
व सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य का निर्वाहन करने को निर्देशित किया, नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने सभी कस्बे वासियों से अपील की है कि ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं खुले में कुर्बानी ना करें,
मो.नबी
जिला संवाददाता
कासगंज