खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार तथा रोजगार के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

0 830

_ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून_

प्रभारी अधिकारी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत ने जानकारी देकर बताया है कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत सीधी में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कौशल विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिलों को भौतिक लक्ष्य आवंटित किये गये हैं। जिले में स्वरोजगार की संभावना एवं स्वयं का रोजगार/व्यवसाय स्थापित करने तथा प्लेसमेंट की उपलब्धता के आधार पर सीधी जिले के लिए न्यूनतम 25 प्रशिक्षार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षार्थियों को जिला स्तर पर ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जावेगा। प्रत्येक जिले में न्यूनतम प्रति कोर्स प्रति बैच के लिए 30 प्रशिक्षार्थियों का चयन जिला प्रभारियों द्वारा किया जाएगा। 30 प्रतिशत महिला प्रशिक्षार्थी होना अनिवार्य है। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड विभागीय पोर्टल में ट्रेड जैसे इलेक्ट्रेशियन, घरेलू उपकरण, मोटर बाईडिंग, सोलर पैनल इंस्टालेशन रिपेयरिंग, अगरबत्ती निर्माण, बेसिक सिलाई गारमेंट, फैशन डिजाईनिंग, प्लम्बर, राजमिस्त्री, दोना पत्तल, बेकरी, लेदर फुटवियर, लेदर गुड्स, मोबाईल रिपेयरिंग, कृतम आभूषण निर्माण कत्तिन बुनकर, जरी जरदोजी, हैण्ड एम्ब्राडरी, स्पिनिंग आदि ट्रेड उपलब्ध है। जिस ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षाणर्थी के आवेदन पत्र ऑनलाइन बोर्ड की विभागीय बेवसाईट पर दिनांक 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं तथा प्रशिक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र की एक प्रति खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत सीधी में उपलब्ध करायें। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी अधिकारी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत सीधी कमरा नम्बर 16 में सम्पर्क करें।

प्राइड कदम इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment