कंपोजिट स्कूल कैंप का हुआ आयोजन

लोकेशन सहावर
मो.नबी ( संवाद )
नाशी ख़ान नगर पंचायत अध्यक्ष सहावर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ
नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
आप को बता दें ,
कस्बा सहावर में कमपोजिट स्कूल कैंप का आज आयोजन किया गया ,
जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने बच्चों के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का प्रोत्साहन किया।

आपको बता दें पंचायत अध्यक्ष नाशी ख़ान ने मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता की तारीफ कर ,
कहा ,हम बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
इस अवसर पर छात्र एवं छात्राएं भी उत्साहित नजर आए।
उक्त कार्य का सुपरविजन मंजू सोलंकी ,ARP सहावर द्वारा किया गया इस अवसर पर राजवीर सिंह नीलोफर प्रधानाध्यापक उषा रानी आभा वर्मा आदि स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे ।