8 वर्षों से निर्माणाधीन 3 नदी पुलों का कार्य से प्रभावित शादी समारोह

सिहावल: शासन की ग्राम सुराज पदयात्रा से लेकर विकास यात्रा-1 एवं 2 फिर भी जनता करती रही पदयात्रा आखिर क्यों ?
प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें
सीधी/देश मे बीजेपी की मोदी सरकार से लेकर मध्य प्रदेश की बीजेपी शिवराज सरकार ने आखिर अपनी अलग पहचान बनाने और जनता के दिलों में राज करने के लिए के लिए चाहे भले ही अनेकों योजनाओं को क्यों न लागू किया हो किंतु उनकी योजनाओं का असर और योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ उनके नुमाइंदों और उनके द्वारा जीते गए क्षेत्रों तक ही सिमट कर रह गया है | इस बात का जीता जागता उदाहरण उस क्षेत्र की जनता स्वयं है जो सत्तासीन सरकार के विपक्ष के विधायकों को चुनकर अपने विधानसभा क्षेत्र में परेशानी का सबब ले सियासी रंजिसों का खामियाजा भोग रही है | आखिर इसका जवाब भी तो उस क्षेत्र की जनता को ही देना है |

सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिछले 8 वर्षों से निर्माणाधीन 3 नदी पुलों का कार्य इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि विधानसभा 78 की जनता से बदला लिया जा रहा है या फिर सरकार योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में अक्षम है | पिछले 4 महीनों से विधानसभा 78 क्षेत्र सिहावल के जोगदह, नकझर भैसाहू मे नदी पुल पर वैकल्पिक मार्ग ना होने की वजह से शादी सीजन के साथ-साथ इमरजेंसी की स्थिति में भी जनता इसका खामियाजा भोग रही है और मरीज एंबुलेंस में दम तोड़ रहा है | एक तरफ सरकार ग्राम सुराज पदयात्रा से लेकर विकास यात्रा पार्ट वन एवं पार्ट 2 जनता के बीच में चला रही है, आखिर क्यों? सरकार द्वारा ग्राम सुराज पदयात्रा विकास यात्रा जनता को पैदल चलाने के लिए चलाई गई थी क्या ?

विधानसभा 78 क्षेत्र सिहावल अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय मे किसी भी अधिकारी का अपने मूल पद पर पदस्थ ना होना प्रभारी तौर पर कार्य करना, चपरासी से लेकर अधिकारी तक का जिला मुख्यालय से अप डाउन कर क्षेत्र में कार्य करना, किसी भी विभाग में पर्याप्त स्टाफ का ना होना, विभाग कार्यालय के लिए समुचित भवन तथा कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा ना होना, अधिकारियों द्वारा खुला रिश्वतखोरी को बढ़ावा देना इस बात की पुष्टि करता है की, सरकार इन क्षेत्रों में सौतेला व्यवहार जता रही है अथवा शासन चलाने में असमर्थ है |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)