भाजपा सरकार में हड़ताल पर हड़ताल, वबाल ही वबाल,कर्मचारी रेत की दीवार

नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा
सीधी-मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की आहट का बुखार हर विभाग में कर्मचारियों के ऊपर सर चढ़कर बोल रहा है! लगभग सभी विभागों के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगे मनवाने के लिए हड़ताल पर हड़ताल करते हुए मध्य प्रदेश सरकार पर भारी दबाव बनाते जा रहे हैं! जहां जमकर राजनीति ने भी अपने पैर पसारे हैं! विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक खाद्य विभाग, लिपिक वर्ग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने सरकार को सीधी चुनौती पेश करते हुए खतरे का संकेत दे दिया है!
आम आदमी की माने तो मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल की सरकार बन कर रह गई है! कर्मचारियों के इस रवैये से जहां जनमानस परेशानियों से जूझता दिखाई देता है! वहीं बीजेपी सरकार निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने लिए जाल बुनती हुई नजर आती है! आखिर, कर्मचारियों को क्या मध्य प्रदेश सरकार रेत की दीवार समझने लगी है? अगर ऐसा है तो सरकार के लिए आने वाला समय दानवाकार ,भयावह और डरावना होगा इसकी पूरी संभावना है!