प्रभारी मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी डॉ संतोष चौरसिया के समर्थन रोड शो कर दिखाई ताकत

भाजपा प्रत्याशी की स्वच्छ एवं ईमानदार छवि से भाजपा की स्थिति मजबूत

0 551

 

रिपोर्ट
राम सिंहपरिहर
महोबा

भाजपा प्रत्याशी डॉ संतोष चौरसिया के समर्थन में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यालय में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की रोड शो में भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय से शुरू हुए रोड शो को भारी जन समर्थन मिला लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया रोड शो के दौरान मिल रहा जनसमर्थन अगर वोट में तब्दील हो तो भाजपा प्रत्याशी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है ।

भाजपा विकास सुरक्षा और स्वच्छता के मुद्दों को लेकर मैदान में हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी की स्वच्छ एवं ईमानदार छवि उनको और मजबूती प्रदान कर रही है भाजपा के साथ लंबे समय से जुड़े होने के कारण कार्यकर्ताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है रोड शो में प्रभारी मंत्री के साथ जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी, कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी,शशांक गुप्ता, आशीष शिवहरे, समाजसेवी विनोद पुरवार,पंकज तिवारी, ओमनारायण तिवारी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment