ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग, न्याय के लिए दर दर भटक रही विवाहिता

0 667

4 साल पहले हिंदू रीतिरिवाज से रतौली गांव में हुआ था विवाह

प्रदेश की योगी सरकार जहां महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव कोशिश कर रही है वहीं दहेजलोभियों की दहेज की लालसा और अवैध मांग के बीच पिसकर प्रताड़ना का शिकार बन रही बहू बेटियों का वैवाहिक भविष्य भी खतरे में दिखाई पड़ रहा है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में चरखारी विकासखंड का है जहां
नटर्रा गांव की रहने वाली खुशबू पुत्री केश सिंह पर दहेजलोभी पति एवं सास ससुर की प्रताड़ना के चलते आए दिन गाली गलौच व मारपीट का शिकार होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अवैध दहेज की मांग में 2 लाख रुपए, एक मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी रचा लेने और परिजनों को जान से मरवा देने की धमकियां दी जा रही है। मामले में जहां पीड़िता के परिजन स्थानीय चरखारी पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ कर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर महोबा महिला थाना पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment