प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर अंबेडकर के सपनों को कर रहे साकार — केदारनाथ

0 542

 

सीधी / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 3, बूथ क्रमांक 41 में संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को सच्चे अर्थों में साकार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को, जिसे डॉक्टर अंबेडकर ने भी देखा था, उसे धरातल पर उतारने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। दलित, शोषित, वंचित एवं गरीबों के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र की सरकार समर्पित भाव से लगी हुई है। विधायक शुक्ला ने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन को विस्तार से प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से रखा। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा और आभार प्रदर्शन बृजेश साकेत पुजारी ने किया।

संभागीय ब्यूरो रीवा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment