ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन में भूमि के बदले रेलवे में अब नहीं मिलेगी नौकरी

0 4,801

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा

सीधी- ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन में जिन काश्तकारों की भूमि अधिग्रहित की गई है, उन्हें अब रेलवे नौकरी नहीं देगा! बल्कि उसके बदले में अब एक मुस्त राशि दी जाएगी! कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी एवं भू अर्जन अधिकारी अनुभाग हुजूर जिला रीवा मध्य प्रदेश द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि ललितपुर सिंगरौली नई रेल लाइन की भूमि अधिग्रहण से प्रभावित आश्रित परिवारों जिनकी भूमि रीवा से मड़वा तक कुल 17 ग्राम की भूमि अधिग्रहण की गई है उन्हें सूचित किया जाता है कि भारत सरकार रेल मंत्रालय के पत्र क्रमांक, E(NG)11/2010/RC-5/1 दिनांक 11/11/ 2019 द्वारा रेलवे बोर्ड के माध्यम से भूमि गंवाने वालों को रोजगार (नौकरी) मुहैया कराने की नीति को वापस ले लिया गया है! उपरोक्त के संबंध में भारत सरकार रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के पत्र क्रमांक अ. स. क्र.ई. (NG)11/22/RC-1 दिनांक 14 /01/ 2023 से एवं पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के अर्ध शासकीय पत्र क्रमांक दिनांक 22 फरवरी 2023 से यह लेख किया गया है कि भू अर्जन में प्रभावित किसानों को नौकरी के स्थान पर एकमुश्त पांच लाख रुपए देने के प्रावधान किए गए हैं!

उक्त प्रावधानों के तहत जिन काश्तकारों के भूमियों का अधिग्रहण हुआ है, जीने नौकरी रेलवे विभाग द्वारा दी गई है, को छोड़कर शेष भूमि स्वामी जिन्हें रेलवे विभाग में रोजगार प्राप्त नहीं हुआ है! वे अपनी सहमति का नोटरी कृत सत्यापित शपथ पत्र के साथ बैंक पास की स्वप्रमाणित छाया प्रति, आधार कार्ड के स्वप्रमाणित छाया प्रति सहित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तहसील हुजूर जिला रीवा में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें! जिससे उन्हें राशि के भुगतान की कार्यवाही की जा सके!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment