देश में स्थिति आपातकाल जैसी, संविधान खतरे में, गरजे अजय सिंह राहुल

0 1,098

नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी➖ कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के विरोध में कांग्रेस द्वारा संकल्प सत्याग्रह किया गया !संकल्प सत्याग्रह में सह प्रभारी संजय कपूर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिला प्रभारी ब्रिज भूषण शुक्ला सहित अन्य नेताओं की प्रमुख भूमिका रही! संकल्प सत्याग्रह के संबोधन में प्रदेश के प्रभारी संजय कपूर द्वारा कहा गया कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखला गई है! पूरा जनमानस राहुल गांधी के साथ हैं इस भ्रष्ट और तानाशाह सरकार को सत्ता से उखाड़कर फेंक देंगे !

संकल्प सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति हो चुकी है! सरकार की आलोचना या उसके खिलाफ बोलने से विपक्षी दल के नेताओं को प्रताड़ित किया जाता है! आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान इस समय खतरे में है! उसकी रक्षा करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह संविधान कांग्रेश पार्टी की देन है! मध्य प्रदेश सरकार पूरे 5 साल ऐस करती है, और चुनाव आने के 6 महीने पहले उसे जनता की याद आती है! पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल द्वारा संकल्प सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा ही जनता को ठगने का काम किया है! किसानों के साथ अत्याचार किया जा रहा है! बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण कुर्की की जा रही है! हम सभी एकजुट रहेंगे तो तानाशाही लोकतंत्र की आवाज को कभी दवा नहीं सकती ! ज्ञान सिंह द्वारा कहा गया कि सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प के साथ आज का यह संकल्प सत्याग्रह है !

सीधी जिले के प्रभारी ब्रिज भूषण शुक्ला, सिंगरौली प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता सहित उपस्थित अन्य नेताओं ने भी संकल्प सत्याग्रह को संबोधित करते हुए सत्ता पक्ष पर खूब कटाक्ष किया ! उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आकाश पांडेय राज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है !

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment