सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन

संवाददाता:नवीन कुमार पटना
जहानाबाद जिले के घोषी प्रखण्ड अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श ग्राम वैरामसराय में पूर्व प्रधानाध्यापक रगुनी सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसकि अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद अनुज प्रसाद निराला ने किया, वही आपको बता दे श्री सिंह का कार्य एक आदर्श शिक्षक के रूप में जाने जाते थे एवं विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व अच्छे संस्कार दिया करते थे, आज उनके इस विदाई समारोह में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी नागेन्द्र सिंह, प्रधानाध्यापक गौतम कुमार पूर्व शिक्षक ब्रजकिशोर नारायण सिंह, शिक्षक प्रतीमा कुमारी, ममता कुमारी समाजिक कार्यकर्ता बिरेंद्र कुशवाहा, धरमेन्द्र कुमार समेत कई लोग शामिल थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार