कारावास से दण्डनीय अपराध करने के लिए रात्रि में गृह प्रवेश करने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500/- रुपये का अर्थदण्ड

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन जिला जबलपुर के द्वारा आरोपी भोला सिंह लोधी थाना बेलखेडा के अपराध क. 205/2015 में आरोपी को धारा 457 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी रघुवर प्रसाद द्वारा लिखित शिकायत आवेदन इस आशय का प्रस्तुत किया है कि वह ग्राम मैली का निवासी है। दिनांक 31.08.2015 के रात्रि करीबन 01:00 बजे वह खाना खाकर अपने घर में सो रहा था एवं उसके घर पर बिटिया, दामाद भी सो रहे थे। उसी समय उसके दामाद विनोद कुमार चढ़ार की अचानक नींद खुलने पर देखे कि गांव का भोला लोधी उनके घर के अंदर से भाग रहा था तभी उसके दामाद ने चिल्लाया और ये सभी उठकर चोर (भोला लोधी को) आंगन में निकलते समय पकड़ लिये जिससे भोला लोधी घर का कोई सामान चोरी नहीं कर सका। भोला लोधी भागते समय बोल रहा था कि यदि रिपोर्ट करोगे तो उन्हें जान से खत्म कर देगा। उक्त घटना की रिपोर्ट पर से अभियुक्त के विरूद्ध थाना बेलखेडा के अपराध क्रमांक 205/2015 धारा 457 511, 506 भा०दं०सं० में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना नक्शा मौका, गिरफ्तारी आदि की कार्यवाही पूर्ण कर संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया है। उपसंचालक (अभियोजन) श्री विजय कुमार उइके एवं जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में अभियोजन की ओर से श्री भगवानदास पटेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के द्वारा मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्री भगवानदास पटेल सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुए न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाटन जिला जबलपुर के द्वारा आरोपी भोला सिंह लोधी थाना बेलखेडा के अपराध क. 205/2015 में आरोपी को धारा 457 भादवि में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया गया।