
आरोपी पिता द्वारा घर की सुरक्षित चारदीवारी में अपनी अपरिपक्व बेटी को निरीह शिकार समझकर अपनी हवस का ग्रास बनाने वाले को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रुपये का अर्थदण्ड
न्यायालय श्रीमान विवेक कुमार अपर सत्र न्यायाधीश , पाटन जिला जबलपुर के द्वारा आरोपी पीडिता का पिता थाना ‘श’ के अपराध क्रमांक 436/2020 धारा 6 सहपठित धारा 5(एम) एवं (एन) पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये जुर्माने से दंडित किया गया।
अभियोजन मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 06/12/2020 को मामले की अभियोक्त्री ने आरक्षी केन्द्र ‘श’ पर प्र.सू.रि. लेख कराई कि वह ‘श’ में मम्मीे-पापा के साथ रहती है, कक्षा 8वीं तक पढी है। दिनांक 06/12/2020 की रात्रि करीब 12 बजे की बात है। वह अपनी मम्मी के साथ सो रही थी, तभी उसके पापा उसके पास कब आकर सोये, उसे नहीं पता, परंतु जब उसके पापा ने गलत काम करने की नियत से उसकी पेंटी आधी उतारी और उसकी गलत जगह छुआ, जिससे उसकी नींद खुल गयी और वह चिल्लाई, मम्मी और बहन को जगाया और बताया कि पापा उसके साथ गलत हरकत कर रहे है। तभी मम्मी ने पापा को बहुत चिल्लाया। इसके बाद वह अपनी मम्मी और बहन के साथ थाना रिपोर्ट करने गयी। अभियोक्त्रिी की उक्त शिकायत पर से अपराध क. 436/2020 धारा 376, 376(1), 376(2)(च), 376(3), 376एबी एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3, 4, 5एम, 5एन, 6 के तहत मामला आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में अभियोजन की ओर से श्री संदीप जैन विशेष लोक अभियोजक के द्वारा मामले में सशक्त पैरवी की गई।
श्री संदीप जैन विशेष लोक अभियोजक के तर्को से सहमत होते हुए न्यायालय श्रीमान विवेक कुमार अपर सत्र न्यायाधीश , पाटन जिला जबलपुर के द्वारा आरोपी पीडिता का पिता थाना ‘श’ के अपराध क्रमांक 436/2020 धारा 6 सहपठित धारा 5(एम) एवं (एन) पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- रूपये जुर्माने से दंडित किया गया।
संदीप जैन
सहायक मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
तहसील पाटन जिला जबलपुर