दो दिवसीय प्रवास पर आज सीधी आएंगे राज्यपाल

योजनाओं का क्रियान्वयन उपरांत लेंगे जायजा

0 926

 

🤜जिला ब्यूरो-विमलेश द्विवेदी की रिपोर्ट

 

दो दिवसीय प्रवास पर आज सीधी आएंगे राज्यपा

योजनाओं का क्रियान्वयन उपरांत लेंगे जायज

आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत चमराडोल में करेंगे भ्रमण

सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली में कल 1 मार्च को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय मंगु भाई पटेल एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली मान सिंह सैयाम ने बताया कि महामहिम राज्यपाल महोदय का एक दिवसीय प्रवास मझौली जनपद के परसिली रेस्ट हाउस में 28 फरवरी को होगा जहां रात्रि विश्राम के बाद 1 मार्च को ग्राम पंचायत चमराडोल में भ्रमण का कार्यक्रम है जिसमें लोगों से कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद भी करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवा, स्व सहायता समूह की वस्तुस्थिति एवं स्कूलों में पठन-पाठन एवं मूलभूत सुविधा का जायजा लेंगे साथ ही ग्राम पंचायत चमराडोल कार्यालय परिसर में एक जनसभा का भी कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही समय मिलने पर संजय टाइगर रिजर्व का भ्रमण भी करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाएं पर रहेगा विशेष फोकस
बताया गया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष जोर रहेगा क्योंकि आदिवासी वर्ग के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधा केंद्र एवं राज्य सरकार के लिए प्राथमिकता में रखी गई है इसलिए इस पर विशेष फोकस रहेगा।ऐसे में यह कहा जा सकता है कि राज्यपाल का आगमन इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

तैयारी में जुटा प्रशासन
जैसे ही महामहिम राज्यपाल के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई उसी के तहत प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है वहीं ग्रामीणों में भी काफी उत्सुकता और उम्मीद देखी जा रही है।

महामहिम राज्यपाल महोदय का एक दिवसीय कार्यक्रम मझौली जनपद के ग्राम पंचायत चमराडोल में 1 मार्च को निर्धारित है। जिनका 28 फरवरी को रेस्ट हाउस परसिली में प्रवास होगा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment