उत्तर प्रदेश सरकार ने की व्यवसायी मनीष गुप्ता की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश

0 1,710

उत्तर प्रदेश ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के एक होटल में छापेमारी के दौरान व्यवसायी मनीष गुप्ता की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सरकार उनके परिवार को 40 लाख रुपये और उनकी पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी की नौकरी देगी। लखनऊ, जेएनएन। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच सीबीआइ ने कराने की संस्तुति की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गृह विभाग ने केस को सीबीआइ को सौंपने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही केस को गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर करने और मनीष गुप्ता की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात करने का भी निर्देश दिया है। गोरखपुर में मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में दर्ज केस के कानपुर ट्रांसफर होने के बाद जब तक सीबीआइ केस को टेकओवर नहीं करती है, तब तक कानपुर में एसआइटी गठित कर केस की जांच शुरु कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही मनीष गुप्ता के परिवार को 40 लाख रुपया की आर्थिक सहायता भी देने का निर्देश दिया है। यह धनराशि भी शीघ्र पीडि़त परिवार को प्रदान किया जाएगा।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment