युवाओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं रोजगार मेले “खुशियों की दास्तां”

जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का अच्छा माध्यम बन गये हैं। जनपद स्तर पर रोजगार मेले आयोजित होने से उम्मीदवारों के लिए आने-जाने की दृष्टि से सुविधाजनक हो गए हैं। इसके साथ ही सबसे खास बात यह है, कि मेले में कई कम्पनियॉं उम्मीदवारों के चयन के लिए आ रही हैं।
अभी तक आयोजित मेलों में अनेकों युवाओं को अनेक कंपनियों में नौकरी मिली है, जिससे उनके जीवन की राह आसान हो गयी है। रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले राजेश वर्मा, विवके शर्मा, मुस्कान, शिवानी राठौर सहित अनेक युवाओं ने कहा कि रोजगार मेले में इतनी आसानी से नौकरी मिलने पर यकीन नही हो रहा है। मेले में आने वाले उम्मीदवारों ने सरकार द्वारा जिला और जनपद स्तर पर रोजगार मेलों के आयोजन के लिए सरकार की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
इसी तरह कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारे संस्थान के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए रोजगार मेले बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। यहां एक ही छत के नीचे अलग-अलग दक्षता एवं शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार एक ही स्थान पर मिलने से हमें अपने संस्थान की तकनीकी एवं अन्य आवश्यकताओं के अनुसार चयन करने में सुविधा हो रही है।