MP: सीधी के देवरी डैम पर नजर आया ‘पानी का बवंडर’, अद्भुत नजारा देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

0 2,043

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के सीधी जिले (Sidhi district)  के देवरी बांध (Deori Dam) पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान भी हुए और डरे भी गए. दरअसल यहां बांध पर पानी का बवंडर (water whirlwind) देखा गया है. ये बवंडर इतना ज्यादा ऊंचा उठा कि देखने में ऐसा लग रहा है कि मानों उसने आसमान को छू लिया हो. जैसे ही ये जानकारी आसपास के लोगों को लगी, फौरन यहां लोगों का हुजूम जुट गया. लोगों की भीड़ इस आलौकिक नजारे को कैमरे में कैद करने में लग गई. इस दुर्लभ दृश्य की वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है.

मानसून फिर हुआ सक्रिय

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मंगलवार से ही बारिश हो रही है. वहीं छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश से कन्हान नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. जिसके कारण 25 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिनमें से 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी है. प्रदेश में 1 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में मानसून 5 सितंबर तक सक्रिय रहेगा.

यहां हुई अभी तक कम बारिश

अब तक अच्छी बारिश नहीं होने के कारण इंदौर समेत प्रदेश के 17 जिले सूखे की चपेट में हैं. इंदौर के अलावा धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सागर, हरदा, होशंगाबाद, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, दमोह, छतरपुर, मंडला, मुरैना और पन्ना में 20% से लेकर 46% तक सामान्य से कम बारिश हुई है. भोपाल समेत कई जिले ग्रीन जोन में जरूर हैं, लेकिन यहां भी अभी सामान्य से कम बारिश हुई है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment