चुनाव बाद हिंसा की CBI जांच हुई शुरू, पहले दिन अभिजीत सरकार मामले की पड़ताल, मृतक के परिवार से पूछताछ

0 1,666

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने चार टीमों का गठन करके हिंसा की जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की टीम मृत बीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के बेलियाघाटा स्थित घर पर भी गई है. बताया जाता है कि सीबीआई की टीम ने उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. इसके पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बंगाल हिंसा की जांच के लिए सीबीआई को आदेश दिए थे. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने चार टीमों का गठन करके हिंसा की जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की टीम मृत बीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार के बेलियाघाटा स्थित घर पर भी गई है. बताया जाता है कि सीबीआई की टीम ने उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. अभिजीत सरकार की हत्या का मामला कलकत्ता उच्च न्यायालय में विचाराधीन भी है.

सीबीआई की टीम ने हिंसा की जांच की तेज

पश्चिम बंगाल में चुनाव रिजल्ट के बाद हुई हिंसा को लेकर विश्वजीत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. विश्वजीत सरकार के भाई अभिजीत सरकार की नतीजों के बाद चुनावी हिंसा में मौत हो गई थी. विश्वजीत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की थी. विश्वजीत सरकार कहना था कि रिजल्ट के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों की जांच के लिए सीबीआई सही रहेगी. मामले की सीबीआई जांच से सच्चाई सामने आ सकेगी.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment