चुनावी नतीजों के बाद हिंसा की जांच करेगी CBI, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर BJP ने ममता को घेरा

0 1,438

कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए हिंसा, रेप और हत्या की जांच का जिम्मा सीबीआई (CBI Investigation) को दिया है. कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta Highcourt) ने एसआईटी के गठन के निर्देश भी दिए हैं, जिसमें बंगाल पुलिस के सीनियर अधिकारियों को शामिल करने को कहा है.

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) के नतीजों के बाद हुई हिंसा (Post Poll Violence) की जांच सीबीआई करेगी. गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए हिंसा, रेप और हत्या की जांच का जिम्मा सीबीआई (CBI Investigation) को दिया है. कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta Highcourt) ने एसआईटी के गठन के निर्देश भी दिए हैं, जिसमें बंगाल पुलिस के सीनियर अधिकारियों को शामिल करने को कहा है. कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार से सवाल किया है. उन्होंने कहा हाईकोर्ट के फैसले के बाद ममता सरकार की पोल खुल गुई है.

रिजल्ट निकलने के बाद हिंसा की कई घटनाएं

2 मई को बंगाल चुनाव के नतीजों के निकलने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी की टीएमसी के कार्यकर्ता उनकी पार्टी के समर्थकों पर हमले कर रहे हैं. हालात ऐसे हुए कि एक लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर असम के शरणार्थी शिविर में जाना पड़ा. हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी कई इलाकों का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने असम में जान बचाकर भागने वालों से मुलाकात भी की थी. बीजेपी का आरोप है टीएमसी के हिंसा मॉडल से 100 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई.

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment