
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी अलग नजर आती है।
ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अनेक किसान और गरीब परिवार अब तक इस योजना के लाभ से वंचित हैं। जानकारी के अभाव, तकनीकी जटिलताएँ, और प्रशासनिक उदासीनता जैसे कारणों से लाखों योग्य लाभार्थी अब भी आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि उन्हें योजना की पूरी जानकारी नहीं दी गई, और जब वे आवेदन के लिए गए, तो या तो दस्तावेज अधूरे बताए गए या फिर आवेदन ही स्वीकार नहीं किए गए।
सरकार को चाहिए कि वह इस योजना के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने की पहल करे, ताकि इसका असली लाभ उन तक पहुँच सके जिनके लिए यह योजना बनाई गई है।