सीधी में तेज तूफान ने मचाई तबाही: पोस्ट ऑफिस के पास पेड़ गिरने से लक्जरी कार चकनाचूर

0 795

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बुधवार को आए तेज रफ्तार आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। पोस्ट ऑफिस के पास एक बड़ा हादसा उस वक्त हुआ जब एक विशालकाय पेड़ तेज हवाओं के कारण उखड़कर सड़क किनारे खड़ी एक लक्जरी कार पर जा गिरा।

बताया गया है कि कार क्रमांक MP 07 ZW 1544 पोस्ट ऑफिस के पास सड़क किनारे खड़ी थी। अचानक आई तेज आंधी के कारण पास का पेड़ गिर पड़ा और पूरी कार उसके नीचे दब गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई भी सवार नहीं था, वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया और बाद में पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया।

तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने की इस तरह की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment