भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा सिहावल विधानसभा क्षेत्र, “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को समर्पित राष्ट्रभक्ति की मिसाल

0 456

सिहावल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और “ऑपरेशन सिंदूर” की अपार सफलता के सम्मान में “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” संस्था द्वारा बहरी से अमिलिया तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान की अद्वितीय अभिव्यक्ति बनी।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सम्भागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय तथा सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे और नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रध्वज को नमन किया।

कार्यक्रम के जिला प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक, मंडल अध्यक्ष जय शंकर द्विवेदी, पुष्पेंद्र पांडेय, श्रीमती सिया कुमारी जायसवाल, सिद्धार्थ गौतम, विमलेश रावत, गजराज सिंह, मो. सफी, मो. अजमेर सहित भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त सैनिक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में क्षेत्रीय जनों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह यात्रा न केवल राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त करती है, बल्कि देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार की प्रेरक मिसाल भी बनी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment