मुक्ति धाम की बदहाली पर शिवसेना युवा सेना ने संभाली जिम्मेदारी, चलाया स्वच्छता एवं विद्युत मेंटेनेंस अभियान

0 47

नगरपालिका की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर दिया सहयोग, खराब मर्करी बदलकर की गई विद्युत व्यवस्था दुरुस्त

सीधी। शहर के मुक्तिधाम में व्याप्त गंदगी और अंधेरे की समस्या को देखते हुए शिवसेना युवा सेना द्वारा स्वच्छता एवं विद्युत मेंटेनेंस अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिवसैनिकों ने मुक्तिधाम की साफ-सफाई की और खराब विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की पहल की। शिवसेना की सक्रियता की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम भी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और सफाई कार्य में भरपूर सहयोग दिया। वहीं नगर पालिका की विद्युत टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मर्करी लाइट को बदलकर नई मर्करी लगाई, जिससे मुक्तिधाम में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सकी।

इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि मुक्तिधाम ऐसा अंतिम धाम है, जहां गरीब और अमीर, ऊंच-नीच तथा छोटे-बड़े का हर अंतर समाप्त हो जाता है। जीवनभर इंसान जिस जमीन और संपत्ति पर अपना अधिकार समझता है, अंततः उसे इसी धाम में आना पड़ता है। हम त्योहारों पर अपने घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं, लेकिन समाज के इस अंतिम पड़ाव की व्यवस्था की ओर देखने से भी कतराते हैं। यह कड़वा सत्य है कि आज नहीं तो कल हम सभी को इसी रास्ते से गुजरना है। इसलिए मुक्तिधाम की स्वच्छता, रोशनी और सम्मानजनक व्यवस्था समाज एवं प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुक्तिधाम जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को ऐसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवश्यकता हैं।

विवेक पाण्डेय ने इस सामाजिक अभियान में निरंतर सहयोग देने वाले समाजसेवी राकू कामदार जी एवं कमल कामदार जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों समाजसेवियों ने समय-समय पर तन, मन और धन से सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शिवसेना ने स्पष्ट किया कि समाजहित और जनसुविधा से जुड़े ऐसे कार्यों में संगठन आगे भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment