तिलहर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट और घर में घुसकर धमकी देने के मामलों में थे फरार

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने निर्देश पर तिलहर थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह खैरपुर जाने वाले रास्ते पर मंसूरपुर गौटिया तिराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अनमोल सिंह निवासी अंबेडकर मौजमपुर गौटिया और प्रदीप उर्फ बेचे निवासी मोहल्ला बारहपत्थर, थाना तिलहर के रूप में हुई है।
इनमें अनमोल सिंह दो मुकदमों में वांछित था। पहला मुकदमा तीन अगस्त को दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप है कि अभियुक्तों ने तमंचे की बट से मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल किया और उसकी जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर धमकी दी थी। वहीं दूसरे मुकदमे में घर में घुसकर असलहा दिखाते हुए दो हजार रुपये मांगने और रुपये न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, प्रदीप उर्फ बेचे भी दूसरे मुकदमे में वांछित था। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक रमेश वर्मा आदि शामिल रहे ।