ग्राम चांड़ा में आयोजित कैरियर गाइडेंस एवं युवा संगम रोजगार मेले में 19 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

0 75

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

बजाग-जिले के ग्राम पंचायत चांड़ा में जिला रोजगार कार्यालय डिंडौरी द्वारा कैरियर गाइडेंस एवं युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 111 प्रतिभागियों को कैरियर गाइडेंस संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान युवाओं को रोजगार के अवसरों, करियर चयन तथा निजी क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

युवा संगम रोजगार मेले में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेले में शामिल निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा कुल 19 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें करियर के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment