शाहजहांपुर में 72 घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुआ 13 वर्षीय बालक
रामचन्द्र मिशन पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन के अंदर बालक को खोजा

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज होने के मात्र 72 घंटे के भीतर 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बालक की बरामदगी हो सकी।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को सुबेदार पुत्र भूधर निवासी ग्राम गुवारी, थाना रामचन्द्र मिशन ने अपने 13 वर्षीय नाती के गुम होने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 191/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
बालक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं। लगातार तलाश के बाद 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने बालक को थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में की गई।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रम कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार और महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहे।